नई दिल्ली: आज होने वाली है बॉलीवुड में साल की सबसे बड़ी टक्कर. एक तरफ हैं बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख कान तो दूसरी ओर हैं हरदिल अजीज रनवीर सिंह. एक फिल्म को डायरेक्ट किया है हवा में कार उड़ाने वाले रोहित शेट्टी ने दूसरी फिल्म को निर्देशित किया है संजय लीला भंसाली ने.
आज फैसला होगा कि दर्शक शाहरुख-काजोल की दिलवाले पर मेहरबान होते हैं या रनवीर सिंह और दीपिका-प्रियंका की बाजीराव मस्तानी पर. अपनी फिल्म बाजीराव मस्तानी की कामयाबी के लिए कल मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दीपिका पादुकोण पहुंची।
क्यों है ये साल की सबसे बड़ी टक्कर?
एक तरफ है बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की दिलवाले तो दूसरी ओर है शो मैन संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी. एक तरफ है करीब 150 करोड़ की लागत से बनी दिलवाले दूसरी तरफ है 120 करोड़ के बजट वाली बाजीराव मस्तानी. डायरेक्टर रोहित शेट्टी, शाहरुख और काजोल की तिकड़ी का मुकाबला है संजय लीला भंसाली, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की चौकड़ी से. फिल्म समीक्षकों के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती बाजी शाहरुख मारते दिख रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक ज्यादा स्क्रीन दिलवाले को मिली हैं, अनुपात 60 और 40 फीसदी का है मतलब ये कि हर 100 स्क्रीन में से 60 शाहरुख की फिल्म को और 40 स्क्रीन भंसाली की फिल्म को मिली हैं. एडवांस बुकिंग में भी शाहरुख खान आगे चल रहे हैं. शुरुआती शो की एडवांस बुकिंग फुल जा रही है.